खुशी है कि सुल्ताननपुर ने वरुण को अपना लिया : मेनका गांधी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शनिवार, 3 मई 2014

खुशी है कि सुल्ताननपुर ने वरुण को अपना लिया : मेनका गांधी


menka varun gandhi
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता मेनका गांधी ने शनिवार को कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि सुल्तानपुर की जनता ने वरुण को अपना लिया है। मेनका अपने बेटे का प्रचार करने सुल्तानपुर पहुंची हैं। उन्होंने हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा, "वरुण यहां से चुनाव लड़ रहे हैं और मुझे खुशी है कि यहां की जनता ने उन्हें अपना लिया है।"

संजय गांधी और सुल्तानपुर संसदीय सीट की ओर इशारा करते हुए मेनका ने केवल इतना ही कहा कि अतीत को सोचकर मन काफी दुखी भी होता है।  मेनका गांधी कुछ दिनों तक सुल्तानपुर में रहेंगी और यहां होने वाले कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी तथा कई जनसभाओं को सम्बोधित करेंगी। सुल्तानपुर में सात मई को मतदान होना है। 

कोई टिप्पणी नहीं: