बिहार : एक गुड़िया को खेलने के लिए दो ‘गुड्डा’ मिला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 20 मई 2014

बिहार : एक गुड़िया को खेलने के लिए दो ‘गुड्डा’ मिला

guriya with twins bihar
दानापुर। गुड़िया देवी 25 साल की हैं। इनके 4 संतान हैं। 6 दिन पहले दानापुर अनुमंडल अस्पताल में गुड़िया को ‘जुड़वा’ पुत्ररत्न  प्राप्त हुआ है। बाल विवाही गुड़िया देवी की पहचान है। गुड़िया देवी की पहलौठी पुत्र कुमकुम कुमारी 7 साल की हैं। अभी कुमकुम केजी क्लास में पढ़ती हैं। वहीं  द्वितीय पुत्र अमरजीत कुमार 4 साल का है। स्कूल नहीं जाता है। गुड़िया देवी की सास शारदा देवी ने ‘जुड़वा’शिशु का नाम राम और लक्ष्मण रख दी है। शारदा देवी के छोटका बेटा रविन्द्र राय के ‘जुड़वा’शिशु है। 

पटना जिले के दानापुर अनुमंडल के लोदीपुर, मनेर में यदुनंदन राय रहते हैं। इनकी पत्नी का नाम शारदा देवी है। दोनों के 5 संतान हैं। 3 लड़का और 2 लड़की है। सबसे छोटका रविन्द्र राय का विवाह नहीं हुआ था। रविन्द्र की शादी गुड़िया नामक अल्पायु वाली लड़की से कर दी गयी। उस समय 15 साल से अधिक की थीं। देर से गोना किया गया। अभी रविन्द्र राय 30 साल और गुड़िया देवी 25 साल की हैं। दोनों के चार संतान हैं। कुमकुम कुमारी 7 साल,अमरजीत कुमार 4 साल, राम और लक्ष्मण 6 दिनों के हैं। सभी गौ पालक हैं। दूध बेचकर जीविका चलाते हैं। दूध घरवालों को भी पीने को देते हैं।

दानापुर अनुमंडल अस्पताल के बेड पर गुड़िया देवी बैठी हैं। एक तरफ राम और दूसरी तरफ लक्ष्मण को सुला रही हैं। गुड़िया सयानी की तरह कहती हैं कि प्रसवधारण करने के बाद काफी बड़ा पेट होने के बाद पीएमसीएच में अल्ट्रासाउण्ड कराया गया। यहां के चिकित्सकों ने गर्भ में पल और बढ़ रहे शिशु के बारे में जानकारी नहीं दिए। इसके बाद दानापुर में अल्ट्रासाउण्ड कराया गया। अल्ट्रासाउण्ड में एक शिशु इधर और द्वितीय का उधर सर मिलने से खुद ही चिकित्सक बात कर रहे थे। मगर किसी तरह की जानकारी नहीं दे रहे थे। काफी खोदने के बाद चिकित्सक ने कहा कि बतलाने से आप घबड़ा जाओगी? इसी लिए नहीं बता रहे हैं। काफी बाद में कहे कि पेट में ‘जुड़वा’शिशु पल रहा है। ‘जुड़वा’शिशु पैदा होने के कारण परेशान होने लगी। एक माह तक दवा के साथ दुआ करने लगी। ऐसा करने से हिम्मत मिली। परिवार वालों ने भी सहायता दिए। भगवान से दुआ करने के बाद सामान्य प्रसव से ‘जुड़वा’शिशु को जन्म देने में सफल हो पायी। दोनों बच्चे स्वस्थ हैं। इस तरह एक गुड़िया को खेलने के लिए दो ‘गुड्डा’ मिल गया है। 



आलोक कुमार
बिहार 

कोई टिप्पणी नहीं: