तीसरे मोर्चे की संभावना को लेकर दिल्ली पहुंचे मुलायम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 15 मई 2014

तीसरे मोर्चे की संभावना को लेकर दिल्ली पहुंचे मुलायम


mulayam singh yadav
भले ही लगभग सारे एक्जिट पोल इस लोकसभा चुनाव में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बहुमत की सरकार बनने की बात कह रहे हैं, लोकिन समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव अब भी तीसरे मोर्चे की सरकार बनने को लेकर आश्वास्त हैं। तीसरे मोर्चे के अपने विचार की जमीन तैयार करने के लिए मुलायम दिल्ली पहुंच गए हैं। मुयादव बुधवार शाम को लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली जाने से पहले उन्होंने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के नेता ए. बी. बर्धन और अपनी पार्टी के महासचिव किरणमय नंदा से फोन पर बातचीत की।

सपा सूत्रों के मुताबिक, सपा प्रमुख दिल्ली में पार्टी के रणनीतिकार रोम गोपाल यादव के साथ गुरुवार को भाकपा, मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), जनता दल युनाइटेड (जद-यु), जनता दल-सेक्युलर और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात करेंगे।

सपा के एक नेता ने बताया कि भले ही एक्जिट पोल में भाजपा की जबरदस्त जीत की बात कही जा रही हो, लेकिन सपा प्रमुख अब भी पूरी तरह आश्वास्त हैं कि इस बार गैर-कांग्रेसी और गैर-भाजपाई दल अपने-अपने राज्यों में जीत दर्ज करेंगे और केंद्र में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी। शुक्रवार की मतगणना में अगर सपा सहित गैर-कांग्रेसी, गैर-भाजपाई दलों को बढ़त मिली तो मुलायम तीसरे मोर्चे की सरकार बनाने की कवायद तेज करेंगे।

गौरतलब है कि चुनाव से पहले खुद को तीसरे मोर्चे के अगुवा के तौर पर प्रस्तुत करने वाले मुलायम ने जद (यू), जद-एस, बीजू जनता दल, भाकपा, माकपा जैसे दलों के एक मंच पर आने का दावा किया था।

कोई टिप्पणी नहीं: