सम्पादकीय : नई पौध और मानव अधिकार !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 23 मई 2014

सम्पादकीय : नई पौध और मानव अधिकार !!

new generation
दिल्ली या मुंबई के नए पौध जब मानव अधिकार की बात अपने लिए करते हैं तो बात हास्यास्पद भी नहीं लगता है, विकिपीडिआ से इतर मानव के अधिकार के झंझावत को समझने की कोशिश महानगरीय बच्चे ने शायद ही कभी की हो, कर्तव्य से इतिश्री कर लेने वाले पीढ़ी को अब मानवाधिकार का अर्थ केवल अपने अधिकार में सिमट कर रह गया है जिसमें से कर्तव्य गौण है !!!

मानवाधिकार ने हमेशा मुझे द्वंद्व में डाला है जब नक्सल प्रभावित इलाका छत्तीसगढ़ के धमतरी बस्तर जगदलपुर की सीधी सड़क यात्रा की......

जर जंगल जमीन से जुड़ा वो स्थानीय मूल निवासी आदिवासी जो अपने पहचान के लिए ही संघर्ष कर रहा है या फिर उस पर जबरिया शहरी विकास थोपने वाला व्यवसायी व्यापारी का मित्र सरकार या फिर तंत्र के लिए शहीद होते जवान या फिर अपने जर जंगल के लिए बन्दूक उठाने वाला आदिवासी !!!!

मूल निवासी को शहरी विकास नहीं चाहिये जो उसके जमीन से उसे जुदा कर दे, उसे तो बस वो विकास चाहिए जो उसके जंगल को यथास्थिति में तंत्र उसके हक़ को मुहैया करवाए.....जंगल के लोगों को रोजाना की इतनी कमाई नहीं चाहिए जिस से वो दो हजार के जींस और चार हजार के जूते खरीद सके, वस्तुतः आधुनिकी व्यवस्था ही उसे नहीं चाहिए मगर तंत्र अपने शहरी विकास की परिभाषा को जंगल पर थोपना चाहे हित स्पष्टतः व्यवसाई वर्गों का और सरकार के व्यवसाई मित्रों के हितों की रक्षा के लिए शहीद होता जवान........

मानव अधिकार मानों आधुनिकीकरण के भेष में वास्ताविकीकरण का निवाला बन गया हो !!!



---रजनीश के झा---

कोई टिप्पणी नहीं: