नये भारतीय वीजा सेवा केंद्र अमेरिकी शहरों में खुल रहे हैं - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 20 मई 2014

नये भारतीय वीजा सेवा केंद्र अमेरिकी शहरों में खुल रहे हैं

अमेरिका में भारतीय दूतावास ने जिस नयी कंपनी को अपने कूटनीतिक मिशनों के लिए वीजा संबंधी कार्य आउटसोर्स किए हैं, वह देश के छह शहरों में अपने सेवा केंद्र खोलने जा रही है। कॉक्स एंड किंग्स ग्लोबल सर्विसेज (सीकेजीएस) ने कल घोषणा की कि ये सेवा केंद्र वॉशिंगटन डीसी, न्यूयॉर्क, अटलांटा, शिकागो, हयूस्टन और सैन फ्रांसिस्को में 21 मई से कामकाज शुरू करेंगे। इन केंद्रों से भारतीय वीजा के इच्छुक लोगों की जरूरत, विदेश में बसे भारतीयों (ओसीआई), भारत वंशियों (पीआईओ), अमेरिका में बसे और भारत जाने के इच्छुक भारतीयों के लिए भारतीय नागरिकता छोड़ने जैसी जरूरतें पूरी करेंगे। इस माह के शुरू में वाशिंगटन डीसी स्थित भारतीय दूतावास ने घोषणा की थी कि वह अमेरिका में वीजा की आउटसोर्सिंग और संबंधित सेवाओं के लिए सीकेजीएस को जिम्मा सौंप रहा है। 

भारतीय दूतावास द्वारा वीजा सेवाओं के आउटसोर्स का निर्णय करने के बाद पांच साल से कम समय में यह तीसरी कंपनी है जिसे यह जिम्मा सौंपा गया है। सीकेजीएस सेवा केंद्र पर्यटक, व्यापार, सम्मेलन, छात्र सहित वीजा की सभी श्रेणियों का काम देखेंगे और अमेरिका में रह रहे विभिन्न नागरिकताओं वाले लोगों के आवेदन स्वीकार करेंगे। कॉक्स एंड किंग्स ग्लोबल सर्विसेज के सीईओ संजय भादुड़ी ने बताया वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास से जुड़ कर और यहां अपनी उपस्थिति दर्ज कर हमें खुशी हो रही है। छह शहरों में हमारी सेवाएं लोगों को उनके आवेदनों के लिए विभिन्न सुविधा मुहैया कराएंगी।
    
मीडिया की एक खबर के अनुसार, आवेदक अपने आवेदनों के लिए वेबसाइट (WWW.IN.CKGS.US )डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटइनडॉटसीकेजीएसडॉटयूएस में लॉग आन कर सकते हैं और सीकेजीएस द्वारा मुहैया कराई जाने वाली सभी सेवाओं के साथ साथ अन्य आवश्यक जानकारी हासिल कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए सीकेजीएस सेवा केंद्र से (WWW.IN.CKGS.US ) डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटइनडॉटसीकेजीएसडॉटयूएस के जरिये संपर्क किया जा सकता है। इसके लिए फिर ईमेल के जरिये संपर्क किया जा सकता है। ईमेल का पता INQUIRIESUSA@CKGS.COM ईएनक्यूयूआईआरआईईएसयूएसएएटसीकेजीएसडॉटसीओएम है। 

कोई टिप्पणी नहीं: