अकबरुद्दीन ओवैसी की हत्या की साजिश का पर्दाफाश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 18 मई 2014

अकबरुद्दीन ओवैसी की हत्या की साजिश का पर्दाफाश


akbaruddin owesi
बेंगलुरू पुलिस ने मजलिस-ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएम) के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी की हत्या की साजिश रचने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह के सरगना के. गिरि सहित दो सदस्य कर्नाटक की सीमा से लगे अनंतपुर जिले के हिदूपुर शहर में भागने की कोशिश में घायल हो गए। कर्नाटक पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर बेंगलुरू ले आई।

जानकारी के अनुसार, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गैंगस्टरों को बीच रास्ते में रोका और उनके पास से हथियार बरामद किए। गिरफ्तारी से बचने के लिए भागने की कोशिश करते समय गिरि और उसका एक साथी घायल हो गया।इस गिरोह ने मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी की हत्या की कथित सुपारी ली थी।

हैदराबाद की पुलिस ने बताया कि वह बेंगलुरू की पुलिस से सूचना जुटाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि गैंग को अकबरुद्दीन की हत्या की सुपारी किसने दी थी। 42 वर्षीय ओवैसी हाल में आंध्र प्रदेश विधानसभा के लिए हुए चुनाव में यहां चंद्रयानगुट्टा निर्वाचन क्षेत्र से दोबारा चुने गए हैं। अकबरुद्दीन एमआईएम प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी के छोटे भाई हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: