पवन कुमार चामलिंग ने बुधवार को रिकॉर्ड पांचवी बार सिक्किम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल श्रीनिवास पाटिल ने 63 वर्षीय चामलिंग और 11 मंत्रियों को यहां राज भवन में आयोजित एक समारोह में शपथ दिलाई। चामलिंग के नेतृत्व वाले सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट एसडीएफ ने विधानसभा चुनाव में 32 में से 22 सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत हासिल किया है।
इसके पहले मंगलवार को चामलिंग एसडीएफ विधायक दल के नेता चुने गए। उसके बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया। 12 दिसंबर, 1994 से सत्ता पर काबिज चामलिंग मुख्यमंत्री के रूप में पहले ही अबाध रूप से दो दशक पूरा कर चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें