नरेंद्र मोदी की भूमिका का मूल्यांकन हो : आडवाणी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 16 मई 2014

नरेंद्र मोदी की भूमिका का मूल्यांकन हो : आडवाणी


lal krishna advani
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अनुभवी एवं वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा की जीत में नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की भूमिका का मूल्यांकन किए जाने की जरूरत है। आडवाणी ने कहा कि भाजपा यह चुनाव भ्रष्टाचार, कुशासन एवं वंशवाद के मुद्दे को लेकर जीती है। आडवाणी ने शुक्रवार को कहा, "कुशासन, भ्रष्टाचार और कांग्रेस का वंशवाद भाजपा की जीत की तीन मुख्य वजहें हैं। हमने उन क्षेत्रों में भी विजय पाई है, जहां पहले कभी नहीं जीते थे।"

पार्टी के संस्थापकों में से एक आडवाणी ने कहा, "पार्टी की जीत में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भूमिका क्या रही, आरएसएस ने कितना योगदान दिया, इसका मूल्यांकन किए जाने की आवश्यकता है।" आडवाणी 2009 लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार थे, जब कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) दूसरी बार सत्ता में आई थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में हालांकि भाजपा ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया।

आडवाणी के एक करीबी सूत्र ने हालांकि कहा कि उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन पर पार्टी अभूतपूर्व जीत के लिए बधाई दी।

कोई टिप्पणी नहीं: