काला धन : सर्वोच्च न्यायालय का आदेश की समीक्षा से इनकार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 17 मई 2014

काला धन : सर्वोच्च न्यायालय का आदेश की समीक्षा से इनकार


supreme court of india
सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को काला धन पर अपना पूर्व आदेश वापस लेने की केंद्र सरकार की याचिका पर सुनवाई करने से मना कर दिया। अदालत ने अपने आदेश में विदेशी बैंकों में छिपाए गए काला धन की जांच करने और उसे भारत लाने के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने को कहा था। न्यायमूर्ति बी. एस. चौहान और न्यायमूर्ति ए. के. सीकरी की पीठ ने केंद्र सरकार का अनुरोध ठुकराते हुए कहा, "किसी दूसरे न्यायाधीश के फैसले पर हम कैसे बैठ सकते हैं?"

अदालत से अतिरिक्त सोलिसीटर जनरल सिद्धार्थ लूथरा ने 4 जुलाई 2011 और 26 मार्च व 1 मई 2014 को दिए गए फैसले को वापस लेने की मांग की थी। अदालत ने लूथरा से रजिस्ट्री से बात करने के लिए कहा जो इस मामले की देखरेख करने वाले न्यायाधीशों से बात करेंगे। अदालत ने लूथरा से पूछा, "जब इस मामले से जुड़े एक न्यायाधीश (न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी) सेवानिवृत्त हो चुके हैं तो हम कैसे सुनेंगे?"

मामले के याची राम जेठमलानी की ओर से पेश वकील संदीप कपूर ने सरकार की याचिका का विरोध किया और कहा कि इस मामले की सुनवाई तीन न्यायाधीशों की पीठ कर रही है और वह केंद्र सरकार की ऐसी ही याचिका ठुकरा चुकी है।

जेठमलानी की अर्जी पर 4 जुलाई 2011 को आदेश दिया गया था। जेठमलानी ने कर छूट वाले मुल्कों में अपरिमित धन छिपाए जाने की जांच कराने और उसे वापस लाने की मांग की थी। 26 मार्च को अदालत ने केंद्र सरकार की 4 जुलाई 2011 का फैसला वापस लेने की मांग करने वाली याचिका खारिज कर दी थी। अदालत ने न्यायाधीशों की देखरेख में एसआईटी का गठन करने का आदेश दिया था।

कोई टिप्पणी नहीं: