अदाणी समूह कंपनियों के शेयरों में उछाल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 16 मई 2014

अदाणी समूह कंपनियों के शेयरों में उछाल

लोकसभा चुनाव के मतगणना रझान में बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए के आगे होने के कारण गुजरात के अदाणी समूह की तीन सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में आरंभिक कारोबार में कम से कम 17 प्रतिशत की तेजी आई।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज में आरंभिक कारोबार में अदाणी इंटरप्राइजेज का शेयर 16.87 प्रतिशत यानी 585 प्रतिशत की तेजी के साथ 52 सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंच गया। 

अदाणी पॉवर का शेयर 8.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 59.50 रुपये हो गया जबकि अदाणी पोर्ट्स और स्पेशल इकॉनमिक जोन का शेयर 6.83 प्रतिशत की तेजी के साथ अपने एक वर्ष के उच्चतम स्तर 235.40 रुपये को छू गया। बीजेपी के गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए पिछले वर्ष सितंबर में प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद से अहमदाबाद मुख्यालय वाले अदाणी समूह विशेषकर अदाणी इंटरप्राइजेज के शेयरों में तेजी है। 

अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी इंटरप्राइजेज ने अपने तीन सूचीबद्ध कंपनियों में से सर्वाधिक लाभ दर्ज किया है। पिछले वर्ष 13 सितंबर से अदाणी इंटरप्राइजेज के शेयर में करीब तीन गुना तेजी आई है जबकि अदाणी पोर्ट के शेयर में 62.2 प्रतिशत और अदानी पॉवर के शेयर में 52 प्रतिशत की तेजी आई है।

कोई टिप्पणी नहीं: