रेल व्यवस्था में 100 दिनों में आएगा बदलाव : रेलमंत्री - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 31 मई 2014

रेल व्यवस्था में 100 दिनों में आएगा बदलाव : रेलमंत्री


Manoj Sinha
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने यहां शनिवार को कहा कि आने वाले 100 दिनों में रेलवे व्यवस्था में परिवर्तन दिखाई देने लगेंगे। 'अच्छे दिन' वाली सरकार की यही पहली प्राथमिकता है। सिन्हा अपने संसदीय क्षेत्र गाजीपुर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। मंत्री बनने के बाद वह शनिवार को दिल्ली से स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से गाजीपुर पहुंचे। यहां स्टेशन पर पत्रकारों से मुखातिब होते हुए उन्होंने प्रदेश सरकार की शासन प्रणाली पर निशाना साधा।

सिन्हा ने कहा, "प्रदेश में शासन व्यवस्था खत्म सी हो गई है। बदायूं गैंगरेप की घटना शर्मसार करने वाली है। बिजली कटौती से प्रदेश के सभी वर्ग बेहाल हैं। इससे साफ पता चलता है कि प्रदेश सरकार में नेतृत्व की कमी है।" उन्होंने यह भी कहा, "रेल विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को रोकना हमारा पहला उद्देश्य है।"

कोई टिप्पणी नहीं: