यशवंत सिन्हा जेल से रिहा हुए - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 19 जून 2014

यशवंत सिन्हा जेल से रिहा हुए


yashwant-sinha-release-from-jail
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा जमानत मिलने के अगले दिन गुरुवार को झारखंड की एक जेल से रिहा कर दिए गए। उनके साथ पार्टी के 55 कार्यकर्ता भी जेल से निकले। ये सभी तीन जून से ही हजारीबाग केंद्रीय कारागार में बंद थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिन्हा का गर्मजोशी से स्वागत किया।


मंगलवार को भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी सिन्हा से जेल में जाकर मिले थे। उन्होंने राज्य में उनके लिए बड़ी भूमिका की संभावना जताई थी। आडवाणी ने उनसे जमानत लेने और राज्य में आंदोलन का नेतृत्व करने का आग्रह भी किया था।



राज्य में चरमराई बिजली आपूर्ति व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन का नेतृत्व करने और बिजली विभाग के अधिकारियों को बंधक बनाने के आरोप में सिन्हा को 2 जून को गिरफ्तार किया गया था। सिन्हा को अदालत में पेश किया गया, जहां उन्होंने जमानत लेने से मना कर दिया। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। सोमवार को सिन्हा की न्यायिक हिरासत को 28 जून तक बढ़ा दी गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं: