पटना : पूर्व मंत्री हत्याकांड में 8 बरी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


गुरुवार, 24 जुलाई 2014

पटना : पूर्व मंत्री हत्याकांड में 8 बरी




patna high court
पटना उच्च न्यायालय ने गुरुवार को 1998 में राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व मंत्री बृज बिहारी प्रसाद की हत्या के मामले में निचली अदालत के फैसले को पलटते हुए उन सभी आठों लोगों को बरी कर दिया, जिन्हें निचली अदालत ने दोषी करार दिया था। अदालत की एक खंडपीठ ने पूर्व सांसद सूरजभान सिंह, पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला और राजन तिवारी समेत आठ लोगों को बरी कर दिया।

साल 2009 में आठों लोगों को निचली अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। अपराधी से राजनीतिज्ञ बने बृजबिहारी प्रसाद इंजीनियरिंग नामांकन घोटाले में आरोपी थे। उन्हें पटना के इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस अस्पताल में शाम की सैर के दौरान गोली मार दी गई थी।

कोई टिप्पणी नहीं: