नौबतपुर। बिहार के मुख्यमंत्री को देखने की अभिलाषा पाल रखी हैं 102 साल की लगनी देवी। गत साल 101 साल की अवस्था में मौका मिला। चिरैयाटाड़ मुसहरी में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 15 अगस्त,2013 को झंडोत्तोलन करने का कार्यक्रम था। इसको लेकर सारी तैयारी युद्धस्तर पर की जा रही थी। बद से बदतर मुसहरी को बेहतर से बेहतर बनाने का प्रयास किया गया।
पटना जिले के निवर्तमान डीएम डाॅ. एन सरवन कुमार ने खुद मोर्चा संभाल लिए। अगर और मगर के खेल में 15 अगस्त,2013 को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार झंडोत्तोलन नहीं करने आए। निकट के ही मुसहरी रोनिया में चले गए। इस तरह लगनी देवी को जोरदार धक्का लगा। किसी मुख्यमंत्री को देखनेे का सपना तार-तार होकर बिखड़ गया।
चूंकि, इस बार लगनी देवी की बहन जाशो देवी का दामाद दिनेश मांझी के चाचा जीतन राम मांझी हैं। जो बिहार के मुख्यमंत्री भी हैं। लगनी देवी की चाहत है कि वह किसी तरह से भी किसी मुख्यमंत्री को देख सके। इस मुसहरी में रहने वाले मच्छु मांझी के संग की में ब को देखना चाहती है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें