झारखंड में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, नक्सली कमांडर ढेर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


बुधवार, 23 जुलाई 2014

झारखंड में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, नक्सली कमांडर ढेर




jharkhand naxal fight
झारखंड के खूंटी जिले में बुधवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में एक नक्सली कमांडर मारा गया। पुलिस ने कहा कि रांची से 60 किलोमीटर दूर लेंबा गांव के स्कूल में पांच नक्सलियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद छापे की कार्रवाई की गई। जब उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया, तो उन्होंने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।


मुठभेड़ के दौरान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी का उप जोनल कमांडर और तीन लाख रुपये का ईनामी तुलसी दास उर्फ विशालजी मारा गया, जबकि अन्य नक्सली भागने में कामयाब रहे।  मुठभेड़ स्थल से एक एके-47 रायफल, 22 जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और दो हथगोले बरामद हुए हैं।



घायल पुलिसकर्मी अस्पताल में है और उसकी हालत खतरे से बाहर है।  राज्य के 24 में से 18 जिले में नक्सली सक्रिय हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: