इटली की नागरिकता पर सोनिया को नोटिस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


गुरुवार, 24 जुलाई 2014

इटली की नागरिकता पर सोनिया को नोटिस




sonia gandhi
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मुश्किल आने वाले दिनों में बढ़ सकती है। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने एक याचिका पर सोनिया को नोटिस जारी कर उनसे जवाब तलब किया है। उच्च न्यायालय ने गुरुवार को सोनिया को इटली की नागरिकता छोड़े बिना रायबरेली से चुनाव लड़ने पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

याचिकाकर्ता रमेश कुमार सिंह ने अदालत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति देवेंद्र उपाध्याय की दो सदस्यीय खंडपीठ के समक्ष अपनी याचिका पेश करते हुए लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली की जामा मस्जिद के मौलाना इमाम बुखारी से कांग्रेस के पक्ष में फतवा जारी करवाने के मुद्दे पर भी सोनिया गांधी को चुनौती दी। अदालत ने याचिका पर सुनवाई के बाद सोनिया को नोटिस जारी कर दोनों ही मसलों पर जवाब तलब किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: