जबलपुर में जलप्रपात पर 12 बहे, 8 शव बरामद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


सोमवार, 4 अगस्त 2014

जबलपुर में जलप्रपात पर 12 बहे, 8 शव बरामद


jabalpur fall
मध्य प्रदेश के जबलपुर में मौसमी जलप्रपात (वाटर फॉल) पर पिकनिक मनाने गए 12 लोग पानी के तेज बहाव में बह गए। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है, वहीं तीन लापता हैं। एक बच्ची को बचा लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पाटन थाना क्षेत्र में बागदरी नाम का मौसमी जलप्रपात है। इस जलप्रपात का सिर्फ बरसात के मौसम में नजारा लुभावना होता है। इसी के चलते जब पानी गिरता है तो लोग यहां पहुंचते हैं। सोमवार को भी बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे। इसमें जबलपुर के एक होटल कारोबारी का परिवार भी था।

बताया गया है कि सभी इस जलप्रपात का मजा ले रहे थे, तभी पानी का जलस्तर बढ़ा और 12 लोग इसमें बह गए। एक बच्ची को तो बचा लिया गया, मगर 11 को पानी अपने साथ ले गया। अब तक आठ लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, वहीं तीन की तलाश जारी है। जिलाधिकारी विवेक पोरवाल ने इस घटना की पुष्टि करते हुए मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये की सहायता का ऐलान किया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: