बिहार में 55,000 लोग सुरक्षित स्थान पहुंचाए गए - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 4 अगस्त 2014

बिहार में 55,000 लोग सुरक्षित स्थान पहुंचाए गए


kosi bairaj
नेपाल में हुए भूस्खलन की घटना के कारण कोसी नदी में बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं है। कोसी नदी पर बने वीरपुर बैराज में हालांकि जलस्तर स्थिर है, लेकिन बराह क्षेत्र में नदी के जलस्तर में वृद्घि देखी जा रही है। वीरपुर बैराज के अधीक्षण अभियंता विष्णुकांत पाठक ने सोमवार को बताया कि कोसी का जलस्तर स्थिर है। बैराज में कोसी का जलस्तर सुबह आठ बजे से 10 बजे के बीच 1.57 लाख क्यूसेक रहा। इधर, बराह क्षेत्र में कोसी के जलस्तर में वृद्घि देखी जा रही है। बराह क्षेत्र में सुबह आठ बजे कोसी का जलस्तर 1.13 लाख क्यूसेक था जो 10 बजे बढ़कर 1.21 लाख क्यूसेक हो गया। 

बिहार के बाढ़ प्रभावित नौ जिलों सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, खगड़िया, पूर्णिया, मधुबनी, भागलपुर और दरभंगा में कुल 123 मानव राहत शिविर तथा पशुओं के लिए 31 शिविर स्थापित किए गए हैं। इन शिविरों में 55 हजार से ज्यादा लोगों को रखा गया है। 

आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव ब्यास ने कहा कि 4.25 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने की तैयारी की गई है। संभावित आपदा की दृष्टि से अगले 70 घंटे बेहद महत्वपूर्ण हैं और सभी एहतियाती कदम उठाए गए हैं। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। 

मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने रविवार को बीरपुर, भपटियाही तथा सुपौल में बाढ़ की संभावित स्थिति का हवाई सर्वेक्षण के जरिये जायजा लिया। बाढ़ सहायता केंद्रों का निरीक्षण तथा बाढ़ से निपटने के लिए की गई तैयारियों का जायजा लेकर पटना लौटने के बाद मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, "स्थिति भयावह हो जाने की आशंका है, लेकिन इस समय स्थिति सामान्य और नियंत्रण में है।" 

कोई टिप्पणी नहीं: