मोदी पाकिस्तान और मुस्लिम विरोधी हैं : मुशर्रफ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 28 अगस्त 2014

मोदी पाकिस्तान और मुस्लिम विरोधी हैं : मुशर्रफ

पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक जनरल परवेज मुशर्रफ ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान दिया है। एक टीवी चैनल से बातचीत करते हुए मुशर्रफ ने प्रधानमंत्री मोदी को पाकिस्तान और मुस्लिम विरोधी बताया है। मुशर्रफ ने यह बयान एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल पर दिया।

न्यूज चैनल पर मुशर्रफ ने कहा कि नरेंद्र मोदी अब प्रधानमंत्री बन चुके हैं लेकिन अभी तक उन्होंने अपने कार्ड्स प्ले नहीं किए हैं। मुशर्रफ ने मोदी पर हमला करते हुए कहा, 'मोदी ने अभी तक पाकिस्तान और मुस्लिमों को लेकर अपनी रणनीति पूरी तरह से भले जाहिर न की हो लेकिन वह क्या करते हैं इस पर हमारी नजर होगी।'

मुशर्रफ ने अपनी सरकार को तंज मारते हुए कहा, 'हमें उनको वाइसराय के तरह ट्रीट नहीं करना चाहिए। हमारी सरकार को जी हुजूरी नहीं करनी चाहिए।' आगे पाक के पूर्व राष्ट्रपति ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, 'भारत और मोदी को किसी तरह का शक नहीं होना चाहिए, आखिर हम, यह 20 करोड़ लोगों का देश न्यूक्लियर पावर हैं।' मुशर्रफ ने कहा कि मोदी किसी भी तरह की गलती न करें।

कोई टिप्पणी नहीं: