असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के काफिले पर हमला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 18 अगस्त 2014

असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के काफिले पर हमला

असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के काफिले पर सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने उस समय हमला कर दिया जब वह नगालैंड की सीमा से लगे गोलाघाट जिले में हिंसा प्रभावित उरियमघाट का दौरा करने जा रहे थे।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) एपी राउत ने बताया कि गोगोई को हमले में कोई चोट नहीं आई, लेकिन उनके काफिले में पीछे चल रहे दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गये। मुख्यमंत्री को जेड प्लस श्रेणी का सुरक्षा घेरा प्राप्त है और वह आज सुबह सड़क रास्ते से जोरहट से गोलाघाट के लिए निकले थे।

राउत ने कहा कि गोगोई जैसे ही उरियमघाट में एक राहत शिविर के पास पहुंचे तो नाराज प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ नारे लगाये और उनमें से कुछ लोगों ने पीछे की तरफ चल रहे सुरक्षाकर्मियों के वाहनों पर पथराव किया। पथराव में काफिले के दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गये।

प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से तितर-बितर होने का आग्रह किया गया, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और पानी की बौछार भी की।

कोई टिप्पणी नहीं: