एम्स के सीवीओ को हटाना नियमित प्रक्रिया का हिस्सा : हर्षवर्धन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 21 अगस्त 2014

एम्स के सीवीओ को हटाना नियमित प्रक्रिया का हिस्सा : हर्षवर्धन


harshvardhan
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने गुरुवार को कहा कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) संजीव चुतर्वेदी को नियमित प्रक्रिया के तहत हटाया गया है और इस पर किसी तरह का विवाद नहीं होना चाहिए। उन्होंने एम्स में डेंटल ओपीडी की शुरुआत करने के अवसर पर कहा, "संजीव चतुर्वेदी एम्स में उस पद के योग्य नहीं थे, जो उन्हें दिया गया था। हमें बताया गया है कि केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) की मंजूरी के बिना किसी भी जगह सीवीओ की बहाली नहीं हो सकती। इसे संज्ञान में लेते हुए हमने उन्हें पद से हटाया है।"

हर्षवर्धन ने कहा, "यह नियमित प्रक्रिया है। इसे विवाद नहीं बनने देना चाहिए।" केरल कैडर के 1986 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी विश्वास मेहता को तीन महीने के लिए एम्स का नया सीवीओ नियुक्त किया गया है। हरियाणा कैडर के 2002 बैच के वन अधिकारी चतुर्वेदी को जून 2016 तक के लिए इस पद की जिम्मेदारी दी गई थी। 

कोई टिप्पणी नहीं: