अफवाहों के सौदगरों की पार्टी है भाजपा : नीतीश कुमार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 17 अगस्त 2014

अफवाहों के सौदगरों की पार्टी है भाजपा : नीतीश कुमार


bjp-have-fraud-ajenda
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अफवाहों के सौदागरों की पार्टी है। सारण जिले के छपरा विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव को लेकर आयोजित सभा में उन्होंने कहा, "भाजपा अफवाहों के सौदागरों की पार्टी है।" जनता दल-युनाइटेड के नेता नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान और उससे पहले 'जहरीले भाषण' देकर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने में कामयाब हुए हैं।

उन्होंने कहा, "देश में सांप्रदायिकता की आंधी को जदयू, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन रोकने का काम करेगा और बिहार में भाजपा का यही एकमात्र उपचार है।" उन्होंने कहा कि जहरीले दुष्प्रचार को रोकने के लिए उन्होंने और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने हाथ मिलाया है।

लालू प्रसाद ने रैली को संबोधित करते हुए चुनाव प्रचार के दौरान लोगों से किए गए वादे पूरे नहीं करने के लिए मोदी पर धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "हमने भाजपा के खतरनाक इरादे को ध्यान में रखकर हाथ मिलाया है।"

कोई टिप्पणी नहीं: