सुप्रीम कोर्ट ने दिया प्रधानमन्त्री को नैतिकता का पाठ, दागी न हों मंत्री ! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 27 अगस्त 2014

सुप्रीम कोर्ट ने दिया प्रधानमन्त्री को नैतिकता का पाठ, दागी न हों मंत्री !


supreme court of india
सर्वोच्च न्यायालय ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि हालांकि प्रधानमंत्री को मंत्रिमंडल में किसी व्यक्ति को शामिल करने से रोकने का कोई नियम नहीं है, लेकिन संविधान का नैतिक संरक्षक होने के नाते उनसे यह उम्मीद की जाती है कि वह अवांछित लोगों को मंत्री न बनाएं। सर्वोच्च न्यायालय की संविधान पीठ ने कहा कि हालांकि संविधान का अनुच्छेद 75 (1) प्रधानमंत्री को किसी को भी मंत्री बनाने का अधिकार देता है, लेकिन दागियों को कार्यकारी जिम्मेदारियां नहीं सौंपी जानी चाहिए।

संविधान सभा में हुई बहस का जिक्र करते हुए न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा ने कहा कि देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने कहा था कि बहुत सी बातों को संविधान में नहीं लिखा जा सकता, लेकिन परंपरागत तरीके से उनका अनुपालन किया जाना चाहिए। न्यायालय ने कहा कि संवैधानिक पदाधिकारियों से उम्मीद की जाती है कि लोगों ने उनमें जो भरोसा जताया है, उसे वे बरकरार रखें और लोकतांत्रिक मूल्यों का संवर्धन करें।

कोई टिप्पणी नहीं: