15 अगस्त के बाद सूखे की घोषणा : जीतन राम मांझी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 9 अगस्त 2014

15 अगस्त के बाद सूखे की घोषणा : जीतन राम मांझी


draught-announce-after-15-august-said-manjhi
बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने अनावृष्टि के विषय में कहा कि सूखे की स्थिति पर सरकार नजर रखे हुए है। 15 अगस्त के बाद सुखाड़ की घोषणा की जा सकती है। पटना में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार सूखे की स्थिति पर नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि मौसम विशेषज्ञों का भी कहना है अभी बारिश हो सकती है। शुक्रवार को बारिश हुई थी, अभी भी बादल हैं। उन्होंने कहा कि अगर एक-दो दिनों के अंदर बारिश नहीं होती है तो 15 अगस्त के बाद सूखे से निपटने की व्यवस्था के लिए सुखाड़ घोषित किया जा सकता है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रामक बयानबाजी कर जनता दल (युनाइटेड), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस के महागठबंधन में फूट डालना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता बातों की गलत व्याख्या कर बिहार की जनता में भ्रम फैलाना चाह रहे हैं, जिससे उनको चुनाव में फायदा मिल सके। पिछले चुनाव में नरेन्द्र मोदी के कारण भाजपा ऐसा कर चुकी है परंतु अब बिहार में ऐसा नहीं होने वाला है। बिहार की जनता समझदार है, अब वह ऐसे भ्रम में नहीं फंसने वाली है। 

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के विषय में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि नीतीश जद (यू) के सर्वमान्य नेता हैं। पिछले नौ वर्ष में उन्होंने बिहार में बढ़िया काम किया है और आगे भी उनके नेतृत्व में काम आगे बढ़ेगा।  गठबंधन में मुख्यमंत्री के पद के उम्मीदवार के विषय में पूछे जाने पर मांझी ने कहा, "अगर अगले विधानसभा चुनाव में गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा जाता है तब गठबंधन के बड़े नेता बैठकर इस मामले पर विचार कर नेता तय कर लेंगे।" उल्लेखनीय है कि 21 अगस्त को बिहार विधानसभा की 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में राजद, जद (यू) और कांग्रेस गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं: