धौनी के बचाव में आगे आए गावस्कर, लक्ष्मण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 18 अगस्त 2014

धौनी के बचाव में आगे आए गावस्कर, लक्ष्मण


gavaskar-laxman-defend-dhoni
इंग्लैंड के हाथों शर्मनाक तरीके से सीरीज गंवाने के बाद चारों तरफ से आलोचना झेल रहे भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों सुनील गावस्कर और वी. वी. एस. लक्ष्मण ने बचाव किया है। गावस्कर और लक्ष्मण ने कहा कि अगर धौनी ने बल्लेबाजी न की होती तो भारत को और भी शर्मनाक हार का सामना करना पड़ता। इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में धौनी ने चार अर्धशतक लगाए।

एक समाचार चैनल ने गावस्कर के हवाले से कहा, "धौनी ने ओल्ड ट्राफोर्ड और द ओवल दोनों मैचों में संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी की। उन्होंने अपना स्वाभाविक खेल खेला और बेहद जरूरत के वक्त रन बनाए। अगर वह रन नहीं बनाते तो भारतीय टीम कई पारियों में 100 से अधिक स्कोर नहीं कर पाती।" गावस्कर ने कहा कि धौनी भारत की तरफ से संघर्ष करने वाले एकमात्र खिलाड़ी थे।

वहीं लक्ष्मण ने कहा, "धौनी टेस्ट क्रिकेट को तवज्जो देते हैं। वह ऐसे कप्तान हैं जो हमेशा प्रदर्शन में सुधार पर ध्यान देते हैं। जब कप्तान सुधार करना चाहता है और शेष टीम इसका बिल्कुल भी प्रयास नहीं करती तो काफी मुश्किल हालात पैदा हो जाते हैं।"

लक्ष्मण ने कहा, "कोई कप्तान कर भी क्या सकता है जब टीम शुरुआती 10 ओवरों में ही विकेट गंवाने लगे? धौनी ने कप्तान रहते हुए भारत को कई गौरवपूर्ण सफलताएं दिलाई हैं। वह भारत को सर्वोच्च वरीय टेस्ट टीम बनाने वाले कप्तान हैं।"

कोई टिप्पणी नहीं: