बिहार के पूर्णिया में सिरफिरे आशिक ने छात्रा पर ब्लेड से किया हमला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 14 अगस्त 2014

बिहार के पूर्णिया में सिरफिरे आशिक ने छात्रा पर ब्लेड से किया हमला


bihar map
बिहार के पूर्णिया जिले के खजांचीहाट थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे आशिक ने आठवीं कक्षा की एक छात्रा पर ब्लेड से हमलाकर उसकी गर्दन और उसके हाथ के नस काट दिए। गंभीर रूप से घायल छात्रा का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के अनुसार, चूनापुर रोड निवासी आशुतोष अक्सर आठवीं कक्षा की इस छात्रा को परेशान करता था। छात्रा के स्कूल जाने के दौरान उसने कई बार अपने प्रेम का इजहार किया, लेकिन लड़की ने उसका प्रेम निवेदन को ठुकरा दिया था। इसकी शिकायत आशुतोष के घरवालों से भी की गई, परंतु वह नहीं माना। 

आशुतोष बुधवार शाम लड़की के घर पहुंच गया और उसे घर में अकेला देख ब्लेड से हमला कर दिया। आरोपी ने ब्लेड से लड़की की गर्दन पर दो वार किए और उसके हाथ की भी नस काट दी। खजांचीहाट के थाना प्रभारी अशोक कुमार मेहता ने गुरुवार को बताया कि घायल अवस्था में लड़की को सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। आरोपी फरार बताया जा रहा है, उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं: