आरोप साबित हुए, तो राजनीति छोड़ दूंगा : राजनाथ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 27 अगस्त 2014

आरोप साबित हुए, तो राजनीति छोड़ दूंगा : राजनाथ


rajnath singh
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने बेटे को खराब आचरण के कारण विधानसभा उपचुनाव का टिकट नहीं दिए जाने संबंधी रपटों का खंडन करते हुए बुधवार को कहा कि यदि उनके परिवार के किसी भी सदस्य के खिलाफ आरोप साबित हो जाता है तो वह राजनीति छोड़ देंगे। राजनाथ ने यहां संवाददाताओं से कहा, "मेरे और मेरे परिवार के किसी सदस्य के खिलाफ कोई भी आरोप साबित हो जाता है, तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा और सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले लूंगा।"

केंद्रीय गृह मंत्री मीडिया में चल रही उन खबरों पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे, जिसमें कहा गया है कि उनके पुत्र के खराब आचरण के कारण प्रधानमंत्री नहीं चाहते कि उन्हें उपचुनाव में टिकट मिले। राजनाथ सिंह ने कहा कि मीडिया में आई खबरों से जब उन्होंने प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह को अवगत कराया तो वे हैरान रह गए और ऐसी खबरों को आधारहीन करार दिया। भाजपा ने राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को विधानसभा उपचुनाव में टिकट नहीं दिया है। माना जा रहा था कि वह नोएडा से पार्टी के प्रत्याशी होंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं: