भारत ने मानवजाति को अहिंसा का हथियार दिया : अमिताभ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 15 अगस्त 2014

भारत ने मानवजाति को अहिंसा का हथियार दिया : अमिताभ


amitabh bachchan
महानायक अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अपने 'बड़े कुनबे' को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि देश 'बड़ी सफलता की दहलीज' पर खड़ा है। उन्होंने कहा कि भारत ने मानवजाति को अहिंसा का प्रमुख हथियार दिया। बच्चन ने इस पावन अवसर पर अपने ब्लॉग पर अपने विचार साझा किए।


उन्होंने लिखा, "इस आजादी के लिए सैकड़ों-हजारों लोगों ने लड़ाई लड़ी..देश पर प्राण न्यौछावर करना एक महान काम था..और क्या तय था और क्या नहीं, पूरे देश ने उसका पालन किया।"



बच्चन ने लिखा, "हम हजारों वर्षो से अधिक समय तक अपनी आजादी से वंचित रहे। हम एक नया राष्ट्र हैं..सिर्फ 67 साल पुराना! लेकिन हमारे सामथ्र्य और उपलब्ध्यिों ने सबको चौंका दिया..और ऐसा आगे भी जारी रहेगा।"

कोई टिप्पणी नहीं: