पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह अब भी कोमा में - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 27 अगस्त 2014

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह अब भी कोमा में


jaswant singh
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व नेता जसवंत सिंह अब भी कोमा में वेंटिलेटर पर हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराए 20वें दिन हो गए हैं, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा है। उनकी हालत में सुधार के बारे में पूछने पर सेना अस्पताल के एक चिकित्सक ने बुधवार को बताया, "उनकी हालत वैसी ही है, कोई सुधार नहीं हुआ है।"

अस्पताल के प्रवक्ता ने को बताया, "उनकी पूरी चिकित्सकीय देखभाल की जा रही है, लेकिन उनमें सुधार नहीं हो रहा है।" 76 वर्षीय जसवंत आठ अगस्त को अपने घर में फर्श पर गिर गए थे, जिसके बाद उनके परिवार ने बेहोशी की हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था।

कोई टिप्पणी नहीं: