न्यायिक नियुक्ति आयोग विधेयक राज्यसभा से पारित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 14 अगस्त 2014

न्यायिक नियुक्ति आयोग विधेयक राज्यसभा से पारित


judiciary-appointment-bill-passed-in-rajysabha
राज्यसभा ने गुरुवार को उस विधेयक को पारित कर दिया जिससे सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्ति की मौजूदा कॉलेजियम प्रणाली की जगह न्यायिक नियुक्ति आयोग ले लेगा। सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश एवं अन्य न्यायाधीशों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों एवं अन्य न्यायाधीशों की नियुक्ति एवं स्थानांतरण की प्रक्रिया में बदलाव लाने के उद्देश्य से पेश संविधान संशोधन सहित दो विधेयकों को राज्यसभा ने भी पारित कर दिया। लोकसभा ने इस विधेयक को बुधवार को पारित कर दिया था।

लोकसभा से राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग (एनजेएसी) विधेयक 2014 पारित कर दिए जाने के बाद राज्यसभा में बुधवार को संविधान (99वां संशोधन) विधेयक चर्चा के लिए रखा गया था।

कोई टिप्पणी नहीं: