उत्साह, उमंग, हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता पर्व, खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री कुॅंवर श्री विजय शाह ने किया ध्वजारोहण
- मुख्यमंत्री के संदेश का हुआ वाचन, उल्लास से सराबोर रहा सांस्कृतिक कार्यक्रम
टीप- फोटो संलग्न ।
कलेक्ट्रेट में प्रभारी कलेक्टर अमित तोमर ने किया ध्वजारोहण
खंडवा (15 अगस्त,2014) - स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रातः 08ः00 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय पहुॅंचकर प्रभारी कलेक्टर अमित तोमर ने ध्वजारोहण किया इस दौरान अपर कलेक्टर एस.एस. बघेल, संयुक्त कलेक्टर जी.एस.डोडिया, एस.डी.एम महेन्द्र ंिसंह कबचे डिप्टी कलेक्टर प्रियंका गोयल समेत अन्य विभागों के विभाग प्रमुख एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे।
माध्यमिक शाला छैगांवदेवी में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
- खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री कुॅंवर श्री विजय शाह हुए शामिल
- डीपीसी को संपूर्ण खण्डवा जिले की शालाओं में रोटेशन पद्वति से विद्यार्थियों को बैठाने के दिए निर्देश
खंडवा (15 अगस्त,2014)। देश की नौजवान पीढ़ी ही देश का भविष्य है, और इस पीढ़ी को यह याद रखना चाहिए कि वीरों की शहादतों के बाद हमें आजादी मिली । यह बात प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री कॅंुवर श्री विजय शाह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माध्यमिक शाला छै्रगांव देवी में आयोजित मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के दौरान कही। स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता की बात करते हुए उन्होने सभी विद्यार्थियों के सर्वागिण विकास के लिए शिक्षकों की जागरुकता को जरुरी बताया। साथ ही परियोजना समन्वयक सर्वशिक्षा अभियान को खण्डवा जिले के सभी शालाओं में रोटेशन पद्वति से विद्यार्थियों केा बैठाने के निर्देश दिए, ताकि कक्षा का प्रत्येक विद्यार्थी का मनोबल उंचा हो सके। इसके बाद श्री शाह ने मध्यान्ह भोजन किए। इस अवसर श्री शाह के साथ खण्डवा विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा, पंधाना विधायक श्री मती योगिता नवल सिंह बोरकर, जिला पंचायत अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, जिला पंचायत सी.ई.ओ अमित तोमर, और डी.एफ. ओ. श्री रावत समेत अन्य जनप्रतिनिध व कर्मचारीगण उपस्थित थे।
जिला पंचायत में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री तोमर ने किया ध्वजारोहण
खंडवा (15 अगस्त,2014) - देश के 68 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत में जिला पंचायत अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने झण्डा वंदन किया। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अमित तोमर, जिला पंचायत के सम्माननीय सदस्य और परियोजना अधिकारियों समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
नगर निगम में महापौर श्रीमती भावना शाह ने किया ध्वजारोहण
खंडवा (15 अगस्त,2014) - देश के 68 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम में महापौर श्रीमती भावना शाह ने झण्डा वंदन किया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त एस. आर सोलंकी सहित जनप्रतिनिधि और नगरनिगम मंे कार्यरत कर्मचारी व अधिकारी गण उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें