ललित कला अकादमी मना रही 60वीं वर्षगांठ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 6 अगस्त 2014

ललित कला अकादमी मना रही 60वीं वर्षगांठ


lalit kala academy
ललित कला अकादमी अपनी 60वीं वर्षगांठ मना रही है और इस निमित्त तीन दिवसीय समारोह शुरू हो गया है। यह जानकारी बुधवार को आयोजकों ने दी। उत्सव में चित्रकला प्रदर्शनी, एक प्रतिष्ठापन और नृत्य प्रस्तुतियां शामिल हैं। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्रीपाद येसो नाइक ने मंगलवार शाम कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

नाइक ने उद्घाटन के मौके पर कहा, "इस संस्थान ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय कला का प्रचार करने में सफल योगदान दिया है। इसके अलावा, इसने भारतीय आदिवासी संस्कृति और विरासत को संरक्षित और समृद्ध किया और भारत में विभिन्न दर्शकों तक पहुंचने के रास्ते तलाशे।"

बुधवार और गुरुवार को रस के भावों की व्याख्या करने वाली नृत्य प्रस्तुतियां भी आयोजित होंगी। समारोह सात अगस्त को संपन्न होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: