भारतीय पुरुष चाहते हैं महिलाए प्रपोज करें : सर्वेक्षण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 26 अगस्त 2014

भारतीय पुरुष चाहते हैं महिलाए प्रपोज करें : सर्वेक्षण


man-wants-women-propose-them
आमतौर पर पुरुष ही किसी रिश्ते की शुरुआत की पहल करते हैं, लेकिन एक सर्वेक्षण के अनुसार, भारतीय पुरुषों की एक बड़ी जमात ऐसी है, जो चाहती है कि महिलाएं पहले प्रपोज करें। एक वैवाहिक पोर्टल ने रिश्तों के संबंध में पुरुषों की सोच को समझने के लिए देशभर के 25 से 36 आयुवर्ग के 6,500 से अधिक अविवाहित पुरुषों को लेकर एक सर्वेक्षण किया। 71.7 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि वे चाहेंगे कि उनकी बजाय महिला उन्हें पहले प्रपोज करें।

एक बयान में कहा गया कि सर्वेक्षण में 63.8 प्रतिशत पुरुषों की राय थी कि देश की आधुनिक महिलाएं एक रिश्ते की शुरुआत के लिए पहला कदम स्वयं उठाने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं। वहीं, उनमें से 36.2 प्रतिशत पुरुषों ने कहा कि उनके लिए यह यकीन करना मुश्किल है कि महिलाएं ऐसी पहल कर सकती हैं, क्योंकि हमेशा पुरुषों द्वारा ऐसा करने की परंपरा रही है। जहां तक सवाल किस तरह प्रपोज करवाना पसंद करेंगे, का है तो 61.2 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने आमने-सामने बातचीत वाले प्रपोजल को चुना। अन्य के लिए डिजिटल संपर्क से किया गया प्रपोज भी स्वीकार्य था।

वेब पोर्टल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव रक्षित ने कहा, "यह सर्वेक्षण आज के युवाओं की मानसिकता को उजागर करता है। जब शादी का प्रस्ताव रखने की बात आती है, तो परंपरा रही है कि हमेशा पुरुष पहला कदम उठाए, लेकिन यह देखना उत्साहित करता है कि आज अधिकांश पुरुष मानते हैं कि महिलाएं उस परंपरा को बदलने के लिए काफी आश्वस्त हैं।"

कोई टिप्पणी नहीं: