नेताओं का मजाक उड़ाने पर होगी कार्रवाई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 15 अगस्त 2014

नेताओं का मजाक उड़ाने पर होगी कार्रवाई

सरकार ने कहा है कि वो एफएम चैनलों के उन रेडियो जॉकी के खिलाफ एक्शन लेगी जो सांसदों पर चुटकुले सुनाएंगे या उनकी नकल उतारेंगे। समाजवादी पार्टी सांसद जया बच्चन ने राज्यसभा में ये मुद्दा उठाया था और ऐसे आरजे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

जया बच्चन ने कहा कि निजी चैनलों पर रेडियो जॉकी द्वारा इस्तेमाल की जा रही भाषा बहुत ही आपत्तिजनक है। अब उन्होंने संसद की खबरें देना शुरू किया है और वे कई सांसदों की नकल उतारते हैं। मैं ये जानना चाहती हूं कि क्या सरकार इस मामले में कुछ करेगी। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि ये गंभीर मुद्दा है। द्विअर्थी शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है और सरकार को इस बारे में कुछ शिकायतें मिली हैं। हम विचार कर रहे हैं कि इसपर क्या एक्शन लिया जाए।

कोई टिप्पणी नहीं: