प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को योजना आयोग के स्थान पर गठित की जाने वाली नई संस्था को लेकर सुझाव मंगाया है। इसके लिए सरकार ने विशेष 'ओपन फोरम' शुरू किया है। मोदी ने ट्विटर पर कहा, "योजना आयोग का स्थान लेने वाली संस्था की रूपरेखा के लिए आपके सुझावों का स्वागत करता हूं। नई संस्था के लिए दिए जाने वाले सुझावों के लिए मेरी सरकार की ओर से 'ओपन फोरम' शुरू किया गया है।"
उन्होंने ट्विटर पर फोरम से संबंधित वेबसाइट 'माईगॉव डॉट एनआईसी डॉट इन' भी साझा किया है। प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र के नाम संबोधन में 64 साल पुराने योजना आयोग के स्थान पर नई संस्था गठित किए जाने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा, "हम प्रस्तावित संस्था को इस रूप में देख रहे हैं कि यह 21वीं सदी के भारत की आकांक्षाओं को पूरा करे और राज्य की भागीदारी बढ़ाए।"

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें