बदायूं दुष्कर्म के सभी आरोपी पॉलीग्राफ टेस्ट में पास! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 7 अगस्त 2014

बदायूं दुष्कर्म के सभी आरोपी पॉलीग्राफ टेस्ट में पास!

badaun rape case
प्रदेश के बदायूं जनपद में सामूहिक दुष्कर्म और हत्याकांड मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मामले की जांच कर रही सीबीआई के मुताबिक वारदात के सभी पांचों नामजद आरोपी पॉलीग्राफ यानी लाई डिटेक्टर टेस्ट में पास हो गए हैं और उनके पूर्व के बयानों में कोई अन्तर नहीं पाया गया है। इसके बाद से इस मामले को लेकर फिर नई बहस छिड़ गई है कि आखिर इस सनसनीखेज मामले की पूरी हकीकत और रहस्य क्या है।


सूत्रों के मुताबिक सीबीआई को केंद्रीय फोरेंसिंक विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट मिल गई है। जिसमें पांचों आरोपियों के फोरेंसिक मनोवैज्ञानिक आकलन, फोरेंसिक बयान विश्लेषण व पॉलीग्राफ टेस्ट लिए थे। इस रिपोर्ट के आधार पर सीबीआई का कहना है कि पांचों आरोपियों पप्पू, अवधेश, उर्वेश यादव, कांस्टेबल छत्रपाल यादव और सर्वेश यादव के बयान में कोई अंतर नहीं पाया गया है। आरोपियों ने दुष्कर्म, हत्या और सबूतों को नष्ट के करने के आरोपों से स्पष्ट इनकार किया है। इन पांचों आरोपियों को बीते जून में सीबीआई ने मामला दर्ज करने के बाद हिरासत में लिया था। 

गौरतलब है कि बदायूं के उसैत थाना क्षेत्र के कटरा गांव में दो किशोरियों से सामूहिक दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या करके शवों को पेड़ से लटका दिया गया था। ये दोनों किशोरियां शौच जाने के लिए घर से निकलीं थी और इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया था, जबकि बाद में इनका शव पेड़ से लटका मिला था। अब जब सभी आरोपियों के खिलाफ पॉलीग्राफ टेस्ट में कोई सूबत नहीं पाए गए हैं और सभी के बयानों में कोई फर्क नहीं मिला, उससे अभी तक की कार्रवाई भी सवालों के घेरे में खड़ी होती नजर आ रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: