राष्ट्रपति ने महिला शिक्षा, कौशल विकास की वकालत की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 23 अगस्त 2014

राष्ट्रपति ने महिला शिक्षा, कौशल विकास की वकालत की


president-in-favour-of-women-empowerment
महिलाओं की शिक्षा पर ध्यान देने का आह्वान करत हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शनिवार को जोर दिया कि 2030 तक भारत को दुनिया को कुशल श्रमिक मुहैया कराने में दूसरे देशों को पछाड़ना होगा। मुर्शीदाबाद जिले में डोमकाल स्थित डोमकाल महिला कॉलेज के नए भवन का उद्घाटन करने के बाद संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि एक शिक्षित लड़की देश के सामाजिक आर्थिक विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकती है।

उन्होंन प्राथमिक स्तर से स्नातकोत्तर तक शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर देते हुए कहा कि इससे स्थानीय लड़कों एवं लड़कियों को प्रमुख शिक्षण संस्थानों का लाभ मिल सकेगा। मुखर्जी ने कहा कि 2030 तक दुनिया के कुल कामगारों का पांचवां हिस्सा भारत में होगा। चीन, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों के मुकाबले भारत की औसत आयु कम होने से भारत को उस समय तक दूसरे देशों को कुशल श्रमिक मुहैया कराने की स्थिति में आना होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: