पुराने कानूनों की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री ने बनाई कमेटी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 27 अगस्त 2014

पुराने कानूनों की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री ने बनाई कमेटी

 एक ओर जहां योजना आयेाग को सरकार ने नए सिरे से संपादित करने का निर्णय ले लिया है वहीं पुराने कानूनों पर भी अब कैंची चल सकती है। मोदी सरकार पुराने जमाने के अनुपयोगी कानूनों को निरस्त करने जा रही है।

इस कदम के लिए प्रधानमंत्री ने एक कमेटी बनाई है, जो बेकार के कानूनों की पहचान करेगी। ये कमेटी तीन महीने में पुराने पड़ चुके कानूनों की पहचान करेगी। माना जा रहा है कि कमेटी के अध्यक्ष आर. रामानुजम होंगे।

कमेटी में पीएमओ के सचिव वी.के. भसीन, पूर्व सचिव इसके सदस्य होंगे। इस का काम तीन महीने के भीतर अनुपयोगी कानून की पहचान करना होगा व उस पर सरकार सख्त कदम उठाकर देशहित में नई व्यवस्था का श‍िलान्यास करेगी। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने चुनावी भाषणों में पुराने अनुपयोगी कानूनों को समाप्त करने की बाते करते रहे हैं। सत्ता में आने के बाद कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने इस काम को प्राथमिकताओं में शामिल किया था। उन्होंने बेकार पुराने कानूनों पर विधि आयोग और राज्यों को पत्र लिख कर रिपोर्ट मांगी थी। अब इस काम को मूर्त रूप दिए जाने का काम शुरु करने की पहल शुरु कर दी गई हैॅ।  

कोई टिप्पणी नहीं: