यौन प्रताड़ना : महिला न्यायाधीश ने जांच समिति पर उठाए सवाल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 14 अगस्त 2014

यौन प्रताड़ना : महिला न्यायाधीश ने जांच समिति पर उठाए सवाल


judiciary committee
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश पर यौन प्रताड़ना का आरोप लगाने वाली ग्वालियर की अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने मामले की जांच के लिए गठित समिति पर सवाल उठाए। पद से इस्तीफा दे चुकीं पूर्व महिला न्यायाधीश ने न्यायाधीश अजित सिंह को दो सदस्यीय जांच समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर आपत्ति जताई और कहा कि उन्हें सीधी स्थानांतरित करने का निर्णय लेने वाले दो न्यायाधीशों में अजित सिंह भी शामिल थे। महिला न्यायाधीश ने तब सीधी स्थानांतरित किए जाने पर भी आपत्ति जताई थी।

उन्होंने कहा, "मैं प्रारंभिक जांच के लिए तैयार हूं, लेकिन जांच समिति के सदस्यों को लेकर मैं कड़ी आपत्ति व्यक्त करती हूं। जांच समिति के अध्यक्ष न्यायाधीश अजित सिंह मेरा सीधी स्थानांतरण करने का निर्णय लेने वाले न्यायाधीशों में शामिल थे।"

महिला न्यायाधीश ने जांच समिति के सचिव को एक पत्र लिखकर ये बातें कहीं। चिट्ठी की प्रतियां देश के प्रधान न्यायमूर्ति आर. एम. लोढ़ा और मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश को भी भेजी गईं।

कोई टिप्पणी नहीं: