कांग्रेस की हार के लिए राहुल जिम्मेदार नहीं : एंटनी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 15 अगस्त 2014

कांग्रेस की हार के लिए राहुल जिम्मेदार नहीं : एंटनी


a k antony
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए. के. एंटनी ने शुक्रवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी जिम्मेदार नहीं हैं। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की समीक्षा करने वाली समिति के अध्यक्ष एंटनी ने गुरुवार को समिति की रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंपी।

एंटनी ने यहां संवाददाताओं से कहा, "चुनाव में हार के लिए राहुल गांधी जिम्मेदार नहीं हैं.. मैं समिति की रिपोर्ट के बारे में कुछ नहीं बताऊंगा।" उन्होंने कहा, "राहुल और सोनिया जी ने देशभर में रैलियां की। हार के लिए कुछ और जिम्मेदार है।"

समिति के सदस्य कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने कहा, "सोनिया जी और राहुल जी के नेतृत्व में पार्टी एक बार फिर अपना गौरव प्राप्त करेगी।" लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की जांच के लिए पूर्व रक्षा मंत्री एंटनी के नेतृत्व में एक चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं: