रजनी राजदान यूपीएससी की अध्यक्ष बनीं - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 16 अगस्त 2014

रजनी राजदान यूपीएससी की अध्यक्ष बनीं

rajni-rajdan-new-upsc-president
रजनी राजदान ने शनिवार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के अध्यक्ष के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। आयोग के निवर्तमान अध्यक्ष प्रो. डी.पी. अग्रवाल ने उन्हें शपथ दिलाई। राजदान हरियाणा कैडर के 1973 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। 

वे 19 अप्रैल, 2010 को आयोग की सदस्य बनी थीं। यूपीएससी में आने से पूर्व वह सचिव, पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण और प्रशासनिक सुधार तथा जन शिकायते विभाग में सचिव थीं। वे भारत सरकार और हरियाणा सरकार में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रही हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: