जांगड़े का सर्वश्रेष्ठ इलाज होगा : रमन सिंह - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 8 अगस्त 2014

जांगड़े का सर्वश्रेष्ठ इलाज होगा : रमन सिंह

raman singh
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने शुक्रवार को यहां एक निजी अस्पताल में इलाज करवा रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पूर्व लोकसभा सांसद रेशम लाल जांगड़े से मुलाकात की और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने जांगड़े के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की और डॉक्टरों को उनका बेहतर से बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। 

रेशम लाल जांगड़े देश की पहली लोकसभा में छत्तीसगढ़ के सांसद रह चुके हैं। वे तत्कालीन मध्यप्रदेश की विधानसभा में विधायक और मध्य प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों के मंत्री तथा बाद में भी कई बार छत्तीसगढ़ से लोकसभा के सांसद रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आज अस्पताल में उनके परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की और उन्हें विश्वास दिलाया कि जांगड़े का सर्वश्रेष्ठ इलाज होगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: