राज्यपाल के इस्तीफे के मुद्दे पर केंद्र को नोटिस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 22 अगस्त 2014

राज्यपाल के इस्तीफे के मुद्दे पर केंद्र को नोटिस


aziz qureshi
सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को उत्तराखंड के राज्यपाल अजीज कुरैशी की ओर से दायर याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। कुरैशी ने यह याचिका भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता में आने के मद्देनजर राज्यपालों के इस्तीफे से संबंधित प्रक्रिया को चुनौती देते हुए यह याचिका दायर की है। 

प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति आर.एम.लोढ़ा की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि इस मामले में पांच सदस्यीय न्यायाधीशों की पीठ सुनवाई करेगी क्योंकि मामला संविधान के अनुच्छेद 156 से जुड़ा हुआ है, जिसमें यह वर्णित है कि राज्यपाल को हटाने का फैसला राष्ट्रपति अपने स्वविवेक से कर सकते हैं। 

न्यायालय ने यह बात वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल के उस बयान के बाद कही जिसमें उन्होंने कहा था कि राज्यपाल को सिर्फ राष्ट्रपति ही हटा सकते हैं, ऐसा नहीं हो सकता कि गृह सचिव फोन उठाएं और उनसे इस्तीफे की मांग करें। उन्होंने कहा कि राज्यपाल को इस्तीफे से बचाने के लिए एक प्रक्रिया होनी चाहिए। संवैधानिक पीठ के फैसले का उल्लेख करते हुए सिब्बल ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय कह चुका है कि राज्यपाल केंद्र सरकार के कर्मचारी नहीं है और वह राष्ट्रपति की इच्छा पर पद ग्रहण करते हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: