सीवीसी नियुक्ति पर केंद्र को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 4 अगस्त 2014

सीवीसी नियुक्ति पर केंद्र को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस


suprime court of india
सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) की नियुक्ति सर्वसम्मति से किए जाने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए सोमवार को केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया। याचिका में मांग की गई है कि सीवीसी की नियुक्ति बहुमत के आधार पर नहीं, बल्कि आम सहमति के आधार पर की जानी चाहिए। इसके लिए आवेदन मंगाए जाने चाहिए और नियुक्ति में पारदर्शिता का ध्यान रखा जाना चाहिए।

सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति आर.एम.लोढ़ा, न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ और न्यायमूर्ति रोहिंटन फली नरीमन की पीठ ने सीवीसी की नियुक्ति के संबंध में नोटिस जारी किया। इससे पहले वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी ने न्यायालय से अपील की थी कि वह इस संबंध में निर्देश जारी करे।

याचिका में कहा गया है कि सतर्कता आयुक्त के रूप में नियुक्ति के लिए उम्मीदवार के पास लोकपाल व लोकायुक्त अधिनियम, 2013 के तहत निर्दिष्ट अनुभव होना चाहिए। फिलहाल नियुक्ति के लिए ऐसी किसी प्रक्रिया का पालन नहीं किया जाता।

कोई टिप्पणी नहीं: