हमें सोनिया न दें सलाह : अमित शाह - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 22 अगस्त 2014

हमें सोनिया न दें सलाह : अमित शाह


sonia-dont-suggest-us-said-amit-shah
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि सरकार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से परामर्श की आवश्यकता नहीं है और कहा कि वे अपने सलाह अपनी पार्टी नीत गिनती की राज्य सरकारों के लिए बचा कर रखें। उन्होंने कहा कि सोनिया को अपनी पार्टी नीत राज्य सरकारों में शामिल अपने साथियों को सलाह देनी चाहिए कि लोगों के लिए काम करें न कि अपनी तिजोरी भरें। उन्होंने कहा, "नहीं तो लोग आपको उन राज्यों से भी खदेड़ देंगे।"

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं को यहां संबोधित करते हुए शाह ने कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के 10 वर्षो के शासन को स्वतंत्र भारत की सबसे चौपट सरकार करार दिया और सवाल किया कि आखिर कांग्रेस आत्मालोचन क्यों नहीं करती। उन्होंने कहा, "मैंने सोनिया का कल (बुधवार) दिया गया भाषण देखा है। उन्होंने कहा था कि कुछ लोग झूठे सपने दिखा कर सत्ता में आ गए। हमें सत्ता में आए तो अभी केवल 90 दिन ही बीते हैं। चिंता न करें। हम सभी वादे पूरे करेंगे।"

कोई टिप्पणी नहीं: