राजधानी, श्रमजीवी समेत पांच ट्रेनों को उड़ाने की धमकी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 15 अगस्त 2014

राजधानी, श्रमजीवी समेत पांच ट्रेनों को उड़ाने की धमकी

आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन (आइएम) ने स्वतंत्रता दिवस पर श्रमजीवी एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनों को उड़ाने की धमकी से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। धमकी भरा यह पत्र रेल मंत्रालय से दानापुर मंडल के आरपीएफ को मिला है। इसे लेकर स्थानीय स्टेशन पर गुरुवार को चौकसी बढ़ाने के साथ ही ट्रेनों की सघन तलाशी ली गई।

पत्र मिलने के बाद आनन-फानन में दिलदारनगर आरपीएफ को सतर्क रहते हुए इधर से गुजरने वाली सभी ट्रेनों व संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के निर्देश दिए गए। आरपीएफ एवं जीआरपी के जवानों ने जमानियां, गहमर, भदौरा, सकलडीहा समेत अन्य स्टेशनों पर रुकने वाली ट्रेनों व संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी के साथ ही पूछताछ शुरू कर दी। स्टेशन परिसर छावनी में तब्दील हो गया। अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है। 

यात्रियों से ट्रेनों में लावारिस या संदिग्ध वस्तु न छूने की हिदायत दी गई। दिलदारनगर थानाध्यक्ष तेज बहादुर, जीआरपी प्रभारी शिवप्रसाद सिंह व आरपीएफ प्रभारी रामाधार प्रसाद जवानों के साथ स्टेशन पर जम रहे। सर्कुलेटिंग एरिया समेत सभी प्लेटफार्मो पर जवानों की तैनाती कर दी गई है। इस दौरान वीडियो रिकार्डिग भी कराई गई।

कोई टिप्पणी नहीं: