विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (09 अगस्त) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 9 अगस्त 2014

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (09 अगस्त)

वृक्षों को रक्षा सूत्र बांध कर मनाएंगे रक्षाबंधन

jhabua map
विदिशा की मुक्ति सेवा धाम समिति और बेतवा उत्थान समिति रक्षाबंधन पावन पर्व को अलग तरीके से मना रही है। पहली बार समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों के द्वारा वृक्षों को रक्षा सूत्र बांध कर रक्षाबंधन की शुरूआत करेंगे। मुक्ति धाम सेवा समिति के सचिव श्री मनोज पांडे ने बताया है कि रक्षाबंधन के पर्व पर मुक्तिधाम प्रागंण में सुबह सात बजे से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। वही श्रमदानियों के दौरान पूर्व के वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी रक्षादायित्व का निर्वहन करने का संकल्प लिया जाएगा।पौधरोपण कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योति शाह के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि और कलेक्टर श्री एमबी ओझा तथा पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी समेत अन्य अधिकारी, कर्मचारी पौधरोपण में सहभागिता निभाएंगे। समिति के सचिव श्री पाण्डेय ने नगर के गणमान्य नागरिकों से पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया गया है। 


कोई टिप्पणी नहीं: