केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह नेपाल के काठमांडू में शुक्रवार को दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन के आंतरिक/गृह मंत्रियों की छठी बैठक में भाग लेंगे। राजनाथ कल काठमांडू के लिए रवाना होंगे, जबकि गृह सचिव अनिल गोस्वामी नेपाल के काठमांडू में दक्षेस के आंतरिक/गृह सचिवों की छठी बैठक में शामिल होने के लिए बुधवार को ही रवाना हो गए।
राजनाथ काठमांडू में नेपाल के राष्ट्रपति डॉ राम बरन यादव और नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोईराला से भी मुलाकात करेंगे। राजनाथ नेपाल के उपप्रधानमंत्री बामदेव गौतम और गृह मंत्री के अलावा नेपाली कांग्रेस के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। बैठक के दौरान आतंकवाद के खात्मे, समुद्री क्षेत्र सुरक्षा और समुद्री लूटपाट, नशीली दवाइयों और मादक पदार्थो, भ्रष्टाचार से निपटने, साइबर अपराध, आपराधिक मामलों में आपसी सहायता, महिलाओं और बच्चों की तस्करी के साथ-साथ दक्षिण एशिया में बाल कल्याण को प्रोत्साहन देने जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श की संभावना है। बैठक के बाद राजनाथ नेपाल के राजनीतिक दलों के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें