सुषमा स्वराज आज नालंदा विश्वविद्यालय का उदघाटन करेंगी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 19 सितंबर 2014

सुषमा स्वराज आज नालंदा विश्वविद्यालय का उदघाटन करेंगी

पूरे विश्व के छात्रों को अपनी ओर आकर्षित करने वाले प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय का विदेश मामलों की मंत्री सुषमा स्वराज आज  विधिवत उद्घाटन करेंगी. राजगीर में आयोजित नालंदा विश्वविद्यालय के इस उद्घाटन समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी उपस्थित रहेंगे.

गुप्त काल के दौरान छठी शताब्दि में शुरु प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय को 1193 ईसवी में तुर्क शासक कुतबुद्दीन ऐबक के सिपहसालार बख्तियार खिलजी ने ध्वस्त कर दिया था. इस विश्वविद्यालय के अवशेष से 12 किलोमीटर की दूरी पर नवनिर्मित इमारत में शिक्षण कार्य गत एक सितंबर से ही शुरु हो गया था.

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, सुषमा स्वराज अन्य गणमान्य लोगों के साथ उद्घाटन स्थल पर वृक्षारोपण भी करेंगी. केंद्र सरकार ने इस विश्वविद्यालय के लिए 2,700 करोड रुपये स्वीकृत किए हैं. पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम ने वर्ष 2006 में बिहार विधानमंडल के दोनों सत्रों को संयुक्त रुप से संबोधित करते हुए नालंदा विश्वविद्यालय को फिर से चालू किए जाने का सुझाव दिया था जिसके बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर इस विश्वविद्यालय की नींव संसद द्वारा इसको लेकर विशेष अधिनियम पारित किए जाने के बाद पडी.

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के सुझाव और सिंगापुर सरकार के नालंदा विश्वविद्यालय को पुनर्जीवित करने के प्रस्ताव के बाद कई देशों ने आर्थिक मदद के लिए हाथ बढाए. नालंदा विश्वविद्यलय के लिए चीन ने दस लाख डालर, सिंगापुर ने 50 लाख डालर, थाईलैंड ने एक लाख डालर और अस्ट्रेलिया ने दस लाख आस्ट्रेलियन डॉलर का अंशदान किया है. फिर से शुरु हुए नालंदा विश्वविद्यालय में वर्तमान में दो विषयों स्कूल ऑफ इकोलॉजी एंड एनवायरनमेंटल स्टडीज तथा स्कूल ऑफ हिस्टॉरिकल स्टडीज की शिक्षा दी जा रही है पर वर्ष 2020 में उसका निर्माण कार्य पूरा होने के बाद छात्र वहां से सात विषयों में स्नातक और डॉक्टरेट की उपाधि हासिल कर पाएंगे.

नालंदा विश्वविद्यालय में इन दोनों विषयों में वर्तमान में 15 छात्र अध्ययन कर रहे हैं और वहां 11 शिक्षक हैं. नालंदा विश्वविद्यालय की कुलपति गोपा सभरवाल ने बताया कि वर्तमान में उनके विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों में एक-एक जापान और भूटान के छात्र शामिल हैं तथा आने वाले समय में और भी छात्र यहां से जुडेंगे.

कोई टिप्पणी नहीं: