पाकिस्तान की टी-20 टीम के कप्तान नियुक्त किए गए अफरीदी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 16 सितंबर 2014

पाकिस्तान की टी-20 टीम के कप्तान नियुक्त किए गए अफरीदी


afridi-become-pak-t20-captain
हरफनमौला खिलाड़ी शाहिद अफरीदी को 2016 में भारत में होने वाले टी-20 विश्व कप तक के लिए पाकिस्तान की टी-20 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। अफरीदी, मोहम्मद हफीज का स्थान लेंगे, जिन्होंने बांग्लादेश में आयोजित टी-20 विश्व कप के बीते संस्करण में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद इस्तीफा दे दिया था।

अफरीदी इससे पहले अगस्त 2009 से अप्रैल 2011 तक पाकिस्तानी टीम के कप्तान रहे थे। उनकी देखरेख में पाकिस्तान ने 19 टी-20 मैच खेले थे। पाकिस्तान ने इनमें से आठ मैच जीते थे और 11 में उसकी हार हुई थी।

मिस्बाह उल हक पाकिस्तान की टेस्ट और एकदिवसीय टीम के कप्तान हैं और उनके 2015 विश्व कप तक इस पद पर बने रहने की उम्मीद है। 2015 विश्व कप का आयोजन आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में होना है।

कोई टिप्पणी नहीं: